- १ कच्चे आम
- १ प्याला तुअर दाल
- २ बड़े गुच्चे (२०० ग्राम) पालक
- ७ हरी मिर्च
- २ बड़े चम्मच तेल
- १ १/२ छोटे चम्मच जीरा
- १ बड़ा चम्मच नमक
- २ लाल मिर्च
- १ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
- बड़ी चुटकी भर पिसी हुयी हींग
- १/२ छोटा चम्मच राई के दाने
- १० करी पत्ते (मीठी नीम)
- ३ प्याले पानी
कच्चे आम छीलकर तथा गुठली छोटे टुकडो में काट ले | पालक के डंठल निकालकर पत्ते को काट कर पानी से अच्छी तरह धोयिये | तुअर दाल को भी धोयिये और कुकर में डालिये| अब उसी कुकर में पानी, पालक, कच्चे आम के टुकड़े, हल्दी, हरी मिर्च डालकर कुकर बंद कीजिये, तेज़ आंच पर चलाईये ५ सीटी आने तक |
कुकर को अपने आप ठंडा होने दीजिये| तुअर दाल और सभी सामग्री को अच्छी तरह गलने दीजिये| तेल को एक बर्तन में लगभग एक मिनट तक गरम कीजिये, राई और जीरा डालिये, जब राई कड कडाने लगे तो लाल मिर्च, करी पत्ते और हींग डालिये| कुच्छ पल चलाकर दाल पर छोंक दीजिये और नामका मिलाकर १ मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर चावल या रोटी के सात गरम गरम परोसिये |


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें