- १ छोटे आकार की कद्दू (लगभग २५० ग्राम)
- ४ मध्य आकार के टमाटर
- १ माध्यम आकार के प्याज
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- २ हरी मिर्च
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
- २ बड़े चम्मच तेल
- ११ करी पत्ते
- कुछ टहनिय हरा धनिया
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
कद्दू धोकर छीले और १ इंच के टुकडो में काटिए, टमाटर धोयिये और टुकडो में काटिए| प्याज छीलिए और काटिए|
हरी मिर्च को भी १ इंच के टुकडो में काटिए| पेन में तेल गर्म करे और कटा हुआ प्याज डालिये और सुनेहरा होने तक भूनिए| जीरा, राई, करी पत्ते, हरा मिर्च डालकर १ मिनट भूने|
अब कद्दू और टमाटर की टुकडो को डालकर मिलाईये १/२ मिनट के बाद हल्दी का पावडर, पेन पर ढक्कन लगा कर लगभग गल जाने तक धीमी आंच पर पकाईये| आवश्यक हो तो थोडा पानी और छिड़क दीजिये| लाल मिर्च का पावडर, लहसुन का पेस्ट, नमक मिलाईये और लगातार हिलाते रहिये| कद्दू के टुकडो को तब तक पकाईये जब तक वह गल न जाये| गरम मसाला चिदकिये, २ मिनट तक धीमी आंच पर पकाईये| कटे हरे धनिये से सजा कर गर्म परोसिये|
यह करी रोटी या गरम गरम चावल के सात खा सकते है|


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें