- १ प्याला बासमती चावल
- ५० ग्राम प्याज बारीक कटा हुआ
- ७५ ग्राम घी
- स्वादानुसार नमक(१ बड़ा चममच)
- ७ काजू
- १ चम्मच काली मिर्च
- ७ लोवनग
- १ चम्मच शक्कर
- ५ दालचीनी के टुकड़े
- ६ काला इलाइची
- १० करी पत्ते
- १ गुच्चा हरी धनिया
चावल को धोयिये, १० मिनट तक पानी में भिगोयिये और पानी हटा दीजिये| प्रेशर कुकर में घी गर्म कीजिये, शक्कर डालिये और १/२ मिनट तक भूनिए| अब घी मिलाईये, प्याज डालिये जब वह रंग बदलने लगे तो लोवनग, काली इलाइची, काली मिर्च, दालचीनी, करी पत्ते एक के बाद एक डालकर अच्छी तरह भूनिए २-३ मिनट तक |
अब उसी सामग्री में नमक, चावल और २ प्याला पानी डालिये| उबाल आने दीजिये, बीच बीच में मिलाईये | कुकर बंद कीजिये तेज आंच पर पूर्ण प्रेशर आने दीजिये, आंच कम कर ३ सीटी आने तक पकाईये|
कुकर को आंच से नीचे उतारिये और अपने आप ठंडा होने दीजिये | अब ढक्कन खोलिए और अच्छी तरह मिलाईये | कटे हरे धनिये से सजाकर गरम गरम परोसिये|

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें