- २०० ग्राम उबले हुए चावल
- २०० ग्राम दही
- ४० ग्राम कटा हुआ अदरक
- २ बड़े चम्मच मूंगफली
- १ छोटा गुच्चा बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- १२ करी पत्ते
- ४ कटी हुयी हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चम्मच उड़द दाल
- १ बड़ा चम्मच चना दाल
- २ लाल मिर्च
- १ बड़ा चम्मच तेल
चावल को धोकर कुकर में डालिये| २ प्याला चावल को ४ प्याले पानी डालिये, कुकर बंद कीजिये| आंच पर पूर्ण प्रेशुर आने दीजिये| ३ सीटिय आने पर कुकर को आंच से नीचे उतारिये और अपने आप ठंडा होने दीजिये|
उबले हुए चावल को एक तरफ अलग रखिये| दही में हरी मिर्च, अदरक, नमक, हरा धनिया मिलाकर पके हुए चावल में अच्छी तरह मिलाये | बर्तन में तेल गरम करे, जीरा, लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल तथा करी पत्ता मिलाईये, एक मिनट के बाद मूंगफली दाना डालिये| अच्छी तरह मिलाईये कम आंच पर दो मिनट भूने और आंच से हटाईये | अब दही चावल के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिलाईये और परोसिये |

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें