- ३ प्याला चावल
- १/२ प्याला मूंग दाल
- १/२ प्याला अरहर दाल
- १/२ प्याला चना दाल
- १०० ग्राम घी
- १ चम्मच उरद दाल
- १ चम्मच जीरा
- २५ ग्राम काजू
- स्वादानुसार नमक
- ९ करी पत्ते
- ५ हरी मिर्च बारीक कटे हुए
- १ प्याला दूध
- १ छोटा गुच्चा हरा धनिया
चावल और सभी दालो को अलग अलग अच्छी तरह धोयिये, दस मिनट तक पानी में भिगोयिये और पानी हटा दीजिये |
प्रय्शुर कुकर में घी गरम कीजिये | करी पत्ते, हरी मिर्च, काजू और जीरा डालिये | जब वह रंग बदलने लगे तोह धोकर रखे हुए चावल, मूंग दाल, अरहर दाल, चना दाल, उड़द दाल डालिये और अच्छी तरह से मिलाईये तथा ९ प्याल पानी डालकर नमक और द्दोध मिलाईये|
कुकर बंद कीजिये, तेज आंच पर चलाईये और तीन सीटी बजने तक पकाईये| कुकर को आंच से नीचे उतारिये और अपने आप ठंडा होने दीजिये | अब ढक्कन खोलिए और अच्छी तरह मिलाईये | कटे हरे धनिया से सजाकर परोसिये|

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें