- १५० ग्राम करी पत्ते
- ५० ग्राम साबुत धनिया
- ३ बड़ा चम्मच जीरा
- ५० ग्राम चना दाल
- २०० ग्राम उड़द दाल
- १ छोटा चम्मच हींग पावडर
- थोड़ी सी इमली
- ५ लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
कडाही गरम कीजिये| कम आंच पर थोड़ी देर के बाद करी पत्ता को भूने| अलग रखिये | उसी कडाही में धनिया, जीरा, चना दाल, उड़द दाल, डालकर सुनहरा होने तक भूने| कडाही में तेल गरम कीजिये और ५ सूखी लाल मिर्च डालिये तब तक भूनिए जब तक रंग सुनहरा न हो जाए| सभी सामग्री को अपने आप ठंडा होने दीजिये|
सभी सामग्री को ग्रयंदर में डालकर नमक और इमली के साथ भूनकर पीस ले | गरम गर्म चावल और घी के साथ परोसे|


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें